फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Advocate accused of raping and blackmailing MBBS female doctor

Panipat News: अधिवक्ता पर एमबीबीएस महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Advocate accused of raping and blackmailing MBBS female doctor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक एमबीबीएस डॉक्टर ने दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने मकान के दूसरे तल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि जींद के एक गांव के स्कूल के दोस्त रहे अधिवक्ता ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाया और एक करोड़ रुपये व गहनों की मांग की। मामला इसी साल मार्च का है। जींद जिले की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत के मॉडल टाउन थाना में भेजी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इसमें आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि क्षेत्र की एमबीबीएस डॉक्टर ने एसपी जींद को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जींद जिले के एक गांव की रहने वाली हैं उनकी स्कूली शिक्षा जींद में ही हुई। इस दौरान साथ में पढ़ाई कर रहे मोहित से अच्छी दोस्ती हो गई। मोहित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, इसके बाद वह पीछा करता रहा और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। वह वर्ष 2019 में एमबीबीएस करने के लिए तेलंगाना के निजामाबाद चली गई। मोहित वहां भी पहुंच गया, उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी हो गई तो मोहित ने शादी का दबाव बनाया, उनसे एक करोड़ रुपये और घर में रखे गहने लेकर आने को कहा। ऐसा न करने पर बदनाम करने की धमकी दी। वह इन सबसे परेशान हो गई और 12 मार्च को अपने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उनका घायल होने पर 15 दिन तक शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed