{"_id":"63657ca62b7afd4d465e9184","slug":"advance-booking-done-by-three-thousand-candidates-in-24-hours-panipat-news-knl1264725191","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में तीन हजार परीक्षार्थियों ने कराई एडवांस बुकिंग, छह जिले के लिए चलेंगी फ्री बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में तीन हजार परीक्षार्थियों ने कराई एडवांस बुकिंग, छह जिले के लिए चलेंगी फ्री बसें
विज्ञापन
पानीपत। पांच औ छह नवंबर को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर पानीपत बस डिपो पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यार्थी बसों में अपनी सीट पहले ही बुक कराने के लिए पहुंचे। बीते 24 घंटे में तीन अभ्यर्थियों के लिए बस में सीटों की एडवांस बुकिंग की गई।
अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने एवं वापस लाने लिए के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। पानीपत से फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और और सोनीपत के लिए निशुल्क बसें चलेंगी। पानीपत के रहने वाले ज्यादातर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र इन्हीं जिलों में पड़ा है। रोडवेज बसें कम पड़ने पर निजी स्कूल बसों को भेजे जाने की व्यवस्था भी की गई है। संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जाएगा। इन दो दिन के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई हैं। बसों की मरम्मत एवं सर्विस का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा के लिए बसें चलाए जाने की वजह से उनके लिए बसें कम पड़ सकती हैं। ऐसे में निजी वाहन एवं निजी परिवहन सेवा ही उनके लिए सहारा होगी।
बॉक्स
एडमिट कार्ड में लगाई मोहर दिखाकर कर सकेंगे सफर
सीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सीट बुकिंग के लिए उनके एडमिट कार्ड में रोडवेज ने मोहर लगाई है। जिसमें सीट नंबर भी लिखा गया है। इसे दिखाकर बसों में निशुल्क सफर किया जा सकेगा और सीट भी मिलेगी। महिला अभ्यार्थियों के साथ जाने वाले किसी एक सदस्य को भी निशुल्क यात्रा की छूट दी गई है। हालांकि सदस्य को परिवार पहचान पत्र दिखाना होगा। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर पंकज पूनिया ने बताया कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
बसों के रवाना होने का यह रहेगा समय
सीईटी की परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रात:कालीन सत्र के लिए प्रवेश का समय सुबह साढ़े आठ बजे और सायंकालीन सत्र में दोपहर 1:30 बजे का निर्धारित किया गया है। हरियाणा राज्य परिवहन की तरफ से परीक्षार्थियों को प्रातकालीन सत्र के लिए सुबह सात बजे और सायंकालीन सत्र के लिए दोपहर 12 बजे संबंधित परीक्षा केंद्रों के नजदीकी बस अड्डों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार वापसी के लिए संबंधित नजदीकी बस अड्डों से प्रातकालीन सत्र की समाप्ति के बाद अभ्याथियों के लिए दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक और सायंकालीन सत्र के अभ्यार्थियों की वापसी के लिए शाम पांच से 6:30 बजे तक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
वर्जन-
संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर रोडवेज ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थी बस डिपो में एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। डिपो की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
- कुलदीप जांगड़ा,महाप्रबंधक रोडवेज विभाग, पानीपत