फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Adult girl pressurized minor lover to marry, protection officer stopped

Panipat News: बालिग लड़की ने नाबालिग प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, प्रोटेक्शन अधिकारी ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Adult girl pressurized minor lover to marry, protection officer stopped
पानीपत। जींद के लड़के और पानीपत की लड़की की फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। घर से बार-बार भागने पर तंग आकर दोनों के परिवारों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन नाबालिग होने के कारण उन्होंने एक दूसरे को शपथ पत्र दिया कि वह बालिग होने पर दोनों की शादी कर देंगे। अब लड़की बालिग हो गई है, लेकिन लड़का अभी भी नाबालिग है। ऐसे में लड़की ने लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया। लड़के के परिजनों ने मामले की शिकायत बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को दी, दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद शादी पर रोक लगा दी गई। अब फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को शपथ पत्र दिया कि वह बालिग होने पर शादी करेंगे।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि दोनों की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक पहुंच गई। वर्ष 2022 में लड़का-लड़की दोनों तीन से चार बार घर से भाग चुके हैं। ऐसे में दोनों परिवारों ने तंग आकर उनकी शादी करने का मन बना लिया, लेकिन दोनों वर्ष 2022 में नाबालिग थे। ऐसे में दोनों परिवारों ने एक दूसरे को शपथ पत्र दिया कि वे बालिग होने पर शादी कर देंगे। अब लड़की बालिग हो गई है। उसकी आयु वर्तमान में 18 वर्ष दो माह है। जबकि लड़का अब भी नाबालिग है। वर्तमान समय में लड़के की आयु 18 वर्ष पांच माह है, जबकि लड़की की आयु 18 वर्ष दो माह है। अब लड़की ने दोबारा लड़के पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लड़का पक्ष ने मामले की शिकायत उन्हें दी, उन्होंने बुधवार को दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया और दस्तावेजों की जांच की। इसमें लड़की बालिग और लड़का नाबालिग मिला। दोनों को जेएमआईसी हरलीन पाल सिंह की अदालत में पेश किया और बाल विवाह अधिनियम 13 के तहत अदालत ने शादी पर रोक लगाई। लड़की ने शपथ पत्र दिया कि वह बालिग होने पर ही लड़के से शादी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed