फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admissions will be held in Model Culture Schools till 20th April

Panipat News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में 20 अप्रैल तक होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be held in Model Culture Schools till 20th April
पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रकिया एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं, 22 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा जबकि प्रतीक्षा सूची के तहत दाखिला 26 अप्रैल को होगा। सीटें खाली रहने की स्थिति में दाखिले का दूसरा दौर 27 अप्रैल से शुरू होगा। मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने करीब 20 दिन पहले प्रदेश के सभी डीईओ, डीईईओ, डीपीसी, बीईओ, मॉडल संस्कृति स्कूलों के मुखिया एवं एसएमसी अध्यक्ष को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में आवेदन एवं दाखिला प्रक्रिया के संदर्भ में जारी किए निर्देशों में कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हैं अथवा इनकी संबद्धता सीबीएसई से करवाई जानी है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ-साथ महाग्रामों, कस्बों तथा शहरों में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय भी चलाए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में सत्र 2024-25 हेतु दाखिला प्रक्रिया की जानी है।
विज्ञापन



यह रहेगी प्रक्रिया-
सीटों की संख्याः- प्रत्येक विद्यालय अपनी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर सीटों का निर्धारण करेंगे तथा जन अवलोकनार्थ रखेंगे। इन उपलब्ध सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा। एसएमसी की पहली बैठक इसी सप्ताह आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षाओं में दाखिलाः- प्रत्येक विद्यालय द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर एसएमसी की बैठक में निर्णय लेकर कक्षा पहली, छठी, नौंवी तथा ग्यारहवीं में अंग्रेजी माध्यम में ही नए दाखिले किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में दाखिले केवल सीटें रिक्त होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। कक्षा 11वीं में दाखिले के संदर्भ में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी है।


विद्यालय विकास निधि- इसके तहत पंजीकरण अंशदान केवल एक बार लिया जाना है। गत वर्षों से दाखिल विद्यार्थियों से किसी तरह का पंजीकरण अंशदान नहीं लिया जाएगा।



वर्जन-
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया को लेकर जारी किए जरूरी निर्देश जारी किए थे। निर्देशानुसार सभी संबंधित स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया जारी है। आवेदन के अंतिम पांच दिनों में भी आवेदन व दाखिले बढ़ाने की दिशा में ओर ज्यादा प्रयास किया जाएगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed