फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admission to 2400 seats in nine ITIs will be done till 15th, preparations complete

Panipat News: तीन डिग्री बढ़ा तापमान, दाे दिन बाद बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Admission to 2400 seats in nine ITIs will be done till 15th, preparations complete
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए उसके बाद तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। पिछले तीन दिन से बिजली की मांग कम होने के बाद सोमवार को फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को बारिश के आसार जताए हैं। इस बार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह हल्के बादल छाने के बाद दिनभर निकली तेज धूप से पारा फिर से बढ़ा।
विज्ञापन

रविवार को जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं सोमवार को तीन डिग्री बढ़कर 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जौंधन खुर्द निवासी राज ने बताया कि पिछले तीन दिन से बिजली की मांग कुछ कम हुई है। पंखे की हवा की लोगों को राहत देने वाली रही है लेकिन सोमवार को फिर से तापमान बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। वहीं ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डाॅ. राजबीर गर्ग ने बताया कि इस बार तापमान लगातार घट-बढ़ रहा है। दो दिन तापमान बढ़ने के बाद वीरवार को बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed