{"_id":"68dc2ae24a435e3ac10666ea","slug":"admission-process-in-college-and-iti-is-over-seats-are-still-vacant-panipat-news-c-244-1-sknl1016-144755-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेज व आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया खत्म, सीटें अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेज व आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया खत्म, सीटें अब भी खाली
Wed, 01 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों तथा आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए दिया गया अंतिम मौका मंगलवार को पूरा हो गया है। इसके साथ ही कॉलेजों व आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई। कॉलेजों में रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए कॉलेजों की मांग पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया था।
दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शहर के प्रमुख कॉलेजों में विशेषकर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अभी भी काफी सीटें रिक्त हैं। इसमें देशबंधु गुप्ता राजकीय पीजी कॉलेज, आर्य पीजी कॉलेज, एसडी पीजी कॉलेज, आईबी पीजी कॉलेज के अलावा मतलौडा, इसराना व बापौली के राजकीय कॉलेज शामिल हैं। वहीं, राजकीय आईटीआई में करीब 15 फीसदी सीटें रिक्त हैं। हालांकि निजी आईटीआई में अब भी 40 से 50 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं। दाखिला प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को भी महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए नाममात्र ही विद्यार्थी पहुंचे। महाविद्यालय प्रबंधन को रिक्त सीटें भरने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा।
आर्य पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में अधिकतर सीट भर चुकी हैं। वहीं, स्नातकोत्तर में 270 सीटों में से 230 सीटों पर दाखिला हो चुका है। कुछ ऐसी ही स्थिति एसडी पीजी कॉलेज और आईबी पीजी कॉलेज की भी है। वहीं, राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की अधिकतर सीटें रिक्त बताई जा रही हैं।