{"_id":"64989f152ebe74407201809b","slug":"administrations-claims-washed-away-in-the-first-rain-panipat-news-c-244-1-pnp1002-1420-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पहली ही बारिश में बह गए प्रशासन के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पहली ही बारिश में बह गए प्रशासन के दावे
विज्ञापन
पानीपत। उपायुक्त का दौरा और नगर निगम का दावा पहली ही बारिश में बह गया। जीटी रोड और इंसार बाजार समेत शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। ड्रेन एक की सफाई का बजट पांच गुना बढ़ाने के बाद भी राहत नहीं मिली। ड्रेन अभी ओवरफ्लो हो गई। इसमें नगर निगम और दूसरे विभागों की लापरवाही सामने आई। लोगों को घरों से बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं मिला। कई कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। जीटी रोड पर रविवार शाम तक पानी जमा रहा।
रविवार रात करीब दो बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। भोर में चार बजे बारिश तेज हो गई। लोग जगे तो गलियों में पानी भरा हुआ था। दोपहर 12 बजे तक बारिश रुक-रुककर चलती रही। सुबह 10 बजे तेज बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। तकरीबन 10 घंटे में औसतन 90 एमएम बारिश दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के विशेषज्ञ डॉ. राजबीर गर्ग ने इसे प्री-मानसून की बारिश बताया।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने पिछले महीने नगर निगम और दूसरे अधिकारियों को साथ लेकर ड्रेन नंबर वन सहित जीटी रोड पर चार प्वाइंटों को चिह्नित किया था। बारिश से पहले उन्होंने ड्रेन नंबर-वन की सफाई का आदेश दिया था। निगम ने इसके लिए 56 लाख का टेंडर लगाया था। ठेकेदार ने सफाई कार्य जल्द पूरा करने का दावा किया था। निगम ठेकेदार से ड्रेन की सफाई नहीं करा पाया। अब हालात ऐसे हैं तो बारिश के सीजन में शहर डूब जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने इंसार बाजार में जलभराव की समस्या की ओर ध्यान दिलाया था। यहां रेडक्रॉस के समीप और गीता कॉलोनी से लालबत्ती चौक तक सीवर की कनेक्टिविटी न होने से अवगत कराया था। निगम बाजार के नालों की सफाई नहीं करा पाया। नतीजा पूरे बाजार में जलभराव रहा।
एसडी कॉलेज के बाहर और इसके दूसरी तरफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर जीटी रोड पर जलभराव की बड़ी समस्या है। निगम व एलएनटी अधिकारियों ने एसडी कॉलेज रोड पर नाला बनाने और एसबीआई की तरफ भी निकासी के प्रबंध करने का दावा किया था। यहां कोई काम नहीं हुआ। रविवार को एसबीआई के बाहर दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। गाड़ी भी मुश्किल से निकल पाई।
जीटी रोड पर जलभराव का चौथा प्वाइंट संजय चौक है। यहां पानीपत से दिल्ली लेन के नाले को दूसरी तरफ के सीवर से जोड़ना है। नगर निगम को सीवर का कनेक्शन करने के आदेश दिए थे। यह काम अब तक नहीं हो पाया। इसके अलावा जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने जलभराव रहा। यहां जीटी रोड और एलिवेटेड हाईवे पर पानी जमा हो गया। इसका कारण किशनपुरा से आने वाला नाला माना जा रहा है। नाला जाम होने से पानी निकासी नहीं हो पाती। इसका बड़ा कारण डेयरियां का गोबर व गदंगी जमा होना है। उपायुक्त ने निगम अधिकारियों को नाला साफ करने के आदेश दिए थे। असंध रोड पर पिछले दिनों लाखों की लागत से बिछाया गया सीवर ओवरफ्लो हो गया। यहां मैनहोल से पानी सड़क पर जमा हो गया।
वीवर्स कालोनी : राजकीय स्कूल और उसके बाहर करीब डेढ़ फीट पानी भर गया। सेक्टर-6 में जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा रही। गलियों में बारिश का पानी भरा रहा। पुराना औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़कें पानी से लबालब रही। काबड़ी रोड और सनौली रोड मार्बल मार्केट से निकल पाना मुश्किल हो गया। यहां आसपास की फैक्टि्रयों व गोदामों में पानी भर गया। सेक्टर 11-12 की मुख्य सड़क पर गोसली के समीप पानी जमा होने से लोगों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिला।
पानीपत 80 एमएम
समालखा 75 एमएम
इसराना 95 एमएम
बापौली 40 एमएम
मतलौडा 80 एमएम
वर्जन :
जीटी रोड समेत सभी संभावित बिंदुओं के बारे में निगम व संबंधित अधिकारियों को दिखाया गया था। उनको बारिश से पहले समाधान के आदेश दिए गए थे। बारिश में जीटी रोड समेत कई जगह जलभराव की सूचना मिली है। नगर निगम व संबंधित अधिकारियों की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जनहित में काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ संबंधित विभाग में कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।