Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Administration woke up after trouble, filled pits on Sanauli road and got street lights started

Panipat News: फजीहत के बाद जागा प्रशासन, सनौली रोड पर गड्ढे भरे और स्ट्रीट लाइट चालू कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up after trouble, filled pits on Sanauli road and got street lights started
पानीपत। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये स्थानीय प्रशासन से खफा हैं। यमुना बॉर्डर पार करते ही समझ जाते हैं कि शिव भक्ति की असली परीक्षा तो हरियाणा में ही होने वाली है। 150 किलोमीटर की यात्रा में पैरों में दर्द तक नहीं हुआ, लेकिन यमुना बॉर्डर से 20 किलोमीटर का सफर तय करने में पांवाें में छाले पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों की आस्था से खिलवाड़ के बाद प्रशासन की जमकर फजीहत हुई। सनौली रोड पर कांवड़ियों की समस्या को अमर उजाला अखबार ने जब प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आ गया। डाक कांवड़ आनी शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को सनौली रोड पर निगम कर्मचारी सड़क पर मलबा डाल बबैल नाके तक गड्ढे भरते नजर आए। जिस कारण थोड़ी देर के लिए सनौली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं स्ट्रीट लाइटें भी चालू की गई। हालांकि ये अधूरे कार्य कांवड़ियों को राहत देने में नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन


मोबाइल के टॉर्च के सहारे यात्रा पूरी कर रहे कांवड़िये
कांवड़ियों को गंदे पानी से लबालब सड़कों और गहरे गड्ढों को रात के अंधेरे में पार करने के लिए मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ता है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों ने जब कांवड़ पर गंदे पानी के छींटे उड़ेले तो कांवड़ियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंची। अधिकतर कांवड़ियों ने स्थानीय प्रशासन के इंतजामाें को ठकोसला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 किलोमीटर की यात्रा दुर्गम
हरिसिंह कॉलोनी के कांवड़िये अमन ने बताया कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में यात्रा करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। दोनों ही प्रदेशों में कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है। हर जगह स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। 150 किलोमीटर की यात्रा में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन यमुना बाॅर्डर पार करने के बाद 20 किलोमीटर की यात्रा सबसे दुर्गम नजर आई। जीटी रोड पर वाहन चालकों ने सड़क पर चल रहे कांवड़ियों के लिए एक लेन तक नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed