फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Administration orders failed in the noise of firecrackers, air pollution reached 229

Panipat News: पटाखों के शोर में दम तोड़ गए प्रशासन के आदेश, वायु प्रदूषण 229 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Administration orders failed in the noise of firecrackers, air pollution reached 229
पानीपत। दिवाली पर प्रशासन और पुलिस के आदेशों को धता बताकर जमकर पटाखे चले। सोमवार शाम को करीब छह बजे शुरू हुए पटाखे आधी रात के बाद करीब एक बजे तक चलते रहे। करीब सात घंटे आसमान पटाखों के शोर से गूंजता रहा।
विज्ञापन

पटाखों के शोर के साथ आसमान भी धुएं से भर गया। इसके चलते बाहर गली में निकलने में सांस तक लेना मुश्किल हो गया। मंगलवार को एक्यूआई 229 पर पहुंच गया। दिन के समय हवा चलने के बाद एक्यूआई कुछ कम होकर 216 पर आ गया था। इसके बाद शाम को फिर से एक्यूआई बढ़ गया। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रदूषण मापक यंत्र दिन के समय चार बार बंद हुआ। दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखों की छूट थी। पानीपत में दो लोगों ने इनका लाइसेंस लिया था। इन सबके बीच सामान्य पटाखे भी बाजार में पहुंच गए थे। प्रशासन और पुलिस सामान्य पटाखों पर रोक लगा रखी थी और संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इन सबके बीच रविवार रात को ही पटाखों की बिक्री शुरू हो गई थी। सोमवार को सुबह से शाम तक शहर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर पटाखों की बिक्री की। लोग दिवाली की खुशी पटाखों के साथ मनाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे पटाखे जलने शुरू हो गए। आठ से 11 बजे तक शहर से लेकर गांवों तक पटाखों की गूंज रही। इसके बाद कुछ कम हुए। फिर भी रात एक बजे तक पटाखे चलते रहे।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि प्रदूषण मापक यंत्र तकनीकी खामी के चलते कुछ देर बंद रहा होगा। बाकी दिनभर सामान्य रूप से चला है। ग्रैप-2 की शर्तों की पालना के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। पटाखों के चलने से सोमवार रात को लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी। इसके साथ आंखों में जलन होने लगी। मंगलवार को तड़के ही आसमान में चारों तरफ स्मॉग छाया रहा। सुबह करीब छह एक्यूआई 226 पर पहुंच गया।

शहर से बाहर सड़कों पर दूर-दूर तक स्मॉग छाया रहा। इसके बाद दिन के समय हवा तेज चलने पर ए्क्यूआई कुछ कम हुआ। यह घटकर 216 पर आ गया। एक्यूआई शाम के समय फिर से बढ़ने लगा। जिले में शाम को आठ बजे एक्यूआई 229 पर पहुंच गया। इसमें धुएं के कण अधिक होने पाए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रदूषण मापक यंत्र मंगलवार को सुबह से शाम तक तीन बार बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed