फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aditya is making a name for himself in wrestling.

Panipat News: आदित्य बना रहे कुश्ती में अपनी पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Aditya is making a name for himself in wrestling.
आदित्य। स्वयं
फोटो- 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। खेलों में जिले के खिलाड़ी खूब नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुराड़ गांव के 17 वर्षीय आदित्य कुश्ती में उभरते खिलाड़ी बन रहे हैं। आदित्य खंड और जिला स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए हाल ही में जिले में आयोजित स्कूली स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अन्य कई निजी कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी कई पदक जीत चुके हैं।
आदित्य ने बताया कि उनका सपना कुश्ती में बड़ा खिलाड़ी बनना है। वह सुबह-शाम घंटों अभ्यास करते हैं। उन्हें कुश्ती में देश का नाम रोशन करना है। वह आगे चलकर ओलिंपिक खेलना चाहते हैं। वह साधारण से होने के बावजूद उनके माता-पिता उनको आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।यहां तक पहुंचने के लिए उनके कोच का सही मार्गदर्शन और माता-पिता साथ है।
विज्ञापन

आदित्य वह कई वर्षों से शाहपुर गांव स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच कृष्ण और प्रदीप के मार्गदर्शन में कुश्ती के गुर सिख रहे हैं। उनके पिता बलराम खेतीबाड़ी करते हैं और मां ज्योति गृहिणी हैं। माता-पिता का सपना है कि बेटा कुश्ती में अपने देश का नाम रोशन करे। सीमित संसाधनों के बावजूद भी वह उनकी हर जरूरत को समय पर पूरा करते हैं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके और कुश्ती में आगे बढ़ते हुए किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच कृष्ण और प्रदीप ने बताया कि आदित्य उभरते खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। हर खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है। आदित्य पर निरंतर लगन के साथ मेहनत करने में लगे हुए हैं। सुबह-शाम एकेडमी में अभ्यास करते हैं। यदि ऐसे ही मेहनत करते रहे तो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूर नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed