Panipat: हरियाणा से अदिति योजना का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की शुरुआत
एक हजार करोड़ रुपये की अदिति योजना का मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया। इसके साथ (अदिति) पोर्टल का शुभारंभ किया और योजना पुस्तिका का भी विमोचन किया।
विस्तार
केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज सभागार में योजना का शुभारंभ किया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पंचायत, खान एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार इसमें शामिल हुए।
विकसित भारत की परिकल्पना के तहत ऊर्जा की भूमिका को रेखांकित किया और एमएसएमई क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि अदिति योजना के अंतर्गत प्रस्तावित तकनीकों से एमएसएमई में 30-50 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत संभव है। जिससे पॉवर-टू-प्रोडक्ट अनुपात में सुधार होगा और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने बीईई की भूमिका की सराहना की और कहा कि यह संस्था ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को पूरे औद्योगिक परिदृश्य में मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभा रही है। योजना के पहले चरण में 14 ऊर्जा गहन सेक्टर और 60 औद्योगिक क्लस्टर शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) एके सिंह ने कोयला-आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता को घटाने की आवश्यकता पर बल दिया। बीईई के महानिदेशक एवं विद्युत मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना एमएसएमई को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। जिसमें एक हजार करोड़ के बजटीय प्रावधान में 875 करोड़ ब्याज अनुदान, 50 करोड़ ऊर्जा ऑडिट और 75 करोड़ कार्यान्वयन सहायता के लिए समर्पित है।
Pleased to launch the flagship Assistance in Deploying Energy Efficient Technologies in Industries and Establishments (ADEETIE) Scheme along with Haryana's Cabinet Minister @KrishanLPanwar Ji in Panipat today.
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 15, 2025
ADEETIE will empower MSMEs with:
· Interest subvention (5% for Micro… pic.twitter.com/iHalZMOwpl