फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Action against illegal construction will be intensified, official said police force will be available in full

Panipat News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी तेज, अधिकारी बोले पुलिस फोर्स पूरी मिलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Action against illegal construction will be intensified, official said police force will be available in full
पानीपत। जिला में अवैध निर्माण पर कार्रवाई तेज की जाएगी। इसमें अवैध कॉलोनी और इन कॉलोनियों में मकान भी शामिल होंगे। ऐसे लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया कि अधिकारियों के इसके लिए पूरी पुलिस फोर्स मिलेगी। इसके साथ एक योजना अनुसार काम किया जाएगा। डीटीपी को ऐसे मामलों में संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एक या दो एफआईआर दर्ज कराने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए वीरवार को जिला सचिवालय में जिला नगर योजनाकार से संबंधित बैठक ली। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने आवश्यक आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि अधिकारियों को अवैध निर्माण रोकने के लिए समन्वय स्थापित करना होगा। इस कार्य को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। जिस क्षेत्र में डीटीपी अधिकारी अवैध निर्माण को ढहाने जाएंगे, उससे पहले वे उपमंडल अधिकारी को अपना शेड्यूल देंगे। इसकी एक दिन पूर्व सूचना देंगे। इस कार्य पर पूर्ण रूप से लगाम कसने के लिए व अवैध निर्माण रोकने के लिए और चौकसी बरतनी होगी। अवैध निर्माण करने और कराने वालों पर बड़ी मात्रा में एफआईआर होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर पुलिस 24 घंटे तैयार है। डीटीपी जब भी चाहे फोर्स ले सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन व जिला टाउन प्लानिंग अधिकारी संजय आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed