{"_id":"6806bd633633deb59c014744","slug":"action-against-encroachment-panipat-news-c-244-1-pnp1001-135746-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
पानीपत। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को दो बड़े अभियान चलाए गए। नगर निगम ने असंध रोड व मॉडल टाउन और पुलिस ने स्काईलार्क मार्केट व संजय चौक की मुख्य सड़क पर अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 दुकानों के बाहर रखे करीब तीन ट्रॉली सामान जब्त किए।
शहर में अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। बाजार समेत शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। ऐसे में सड़कें तंग हो गई हैं। अमर उजाला माई सिटी ने मार्च महीने के अंतिम दिनों में अभियान चलाया था। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज और यातायात डीएसपी सुरेश सैनी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही थी। पुलिस और नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने अभियान की अगुवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम एक्सईएन सुमित नांदल काे लगाया गया। इसमें एक्सईएन राहुल पुनिया, एटीपी दीपक, सीएसआई सुरेंद्र चाेपड़ा, एटीपी दीपक राणा, एसआई रिंकू, एसआई गुरमीत व जेई रिंकू साथ रहे। नगर निगम की टीम ने असंध राेड, माॅडल टाउन और गाेल चक्कर मार्केट पर अभियान चलाया।
विज्ञापन
करीब 50 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। यातायात पुलिस की टीम ने भी स्काईलार्क मार्केट राेड बाजार और संजय चाैक के नजदीक अभियान चलाया। नगर निगम की टीम मंगलवार को को और तेज कार्रवाई करेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की माैजूदगी में टीम में 50 कर्मचारी, दो ट्रैक्टर ट्राली, एक जेसीबी, पांच पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।