फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Acid attack on woman of Ekta Vihar in Panipat, victim alleges - relatives attacked her

Haryana: पानीपत में एकता विहार की महिला पर एसिड अटैक, पीड़िता का आरोप- रिश्तेदारों ने किया हमला

Sat, 09 Nov 2024 11:31 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

साकिर हुसैन ने बताया कि श्मशाना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कच्ची नहर पर सब्जी लेने गई थी इस दौरान पीछे से श्मशाना के नंदोई कासिम और उसका बेटा पिल्लू आए और श्मशाना पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर भाग गए।

विज्ञापन
Acid attack on woman of Ekta Vihar in Panipat, victim alleges - relatives attacked her
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में एकता विहार की रहने वाली एक महिला पर उसके ही रिश्तेदारों ने एसिड अटैक किया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के शरीर को एसिड ने कई जगह से जला दिया है। महिला के परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरो ने उसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ित महिला का नाम शमशाना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


साकिर हुसैन ने बताया कि श्मशाना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कच्ची नहर पर सब्जी लेने गई थी इस दौरान पीछे से श्मशाना के नंदोई कासिम और उसका बेटा पिल्लू आए और श्मशाना पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन




अधिकारी के अनुसार
जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर विकास ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला श्मशाना पर विट्रोइल अटैक का मामला सामने आया है। उन्होंने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। महिला के स्वाब सैंपल लेकर मधुबन लैब भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed