फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused who sold country-made pistols and cartridges for murder arrested

हत्या के लिए देसी पिस्तौल और कारतूस बेचने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused who sold country-made pistols and cartridges for murder arrested
पानीपत। विकास नगर निवासी महिला की हत्या के लिए दो युवकों को साढ़े दस हजार रुपये में देसी पिस्तौल और पांच कारतूस उपलब्ध कराने वाले चौथे आरोपी को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि विकास नगर निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका रीटा पति संदीप के साथ गांव डाडौला मायके जा रही थी। डाडौला के पास तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। रीटा को एक गोली लगी थी। एक सप्ताह के बाद शक के आधार पर पूछताछ करने पर पति संदीप ने दोस्त मोहित और दीपक निवासी विकास नगर पानीपत को पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देने का खुलासा किया। तब सीआईए-2 ने मोहित और दीपक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अभिषेक निवासी मेरठ यूपी से साढ़े दस हजार रुपये में देसी पिस्तौल और पांच कारतूस खरीदे थे। वीरवार को अभिषेक को गांव सिवाह के पास निर्माणाधीन बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed