फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused

Panipat News: विजय नगर में 23 लाख की चोरी का आरोपी काबू

Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Accused
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के विजय नगर में पांच माह पहले हुई 23 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए-2 की टीम ने मंगलवार शाम को एक आरोपी जावा कॉलोनी निवासी रामस्नेही को फ्लोरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि 9 फरवरी को विजय नगर निवासी सन्नी ने तहसील कैंप थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह 6 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ पटना गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि उनके घर में चोरी हो गई है। वह वापस आए तो घर के अंदर से करीब आठ लाख रुपये और 15 लाख रुपये के गहने चोरी मिले। उसी समय से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर शाम को पुलिस टीम ने एक आरोपी रामस्नेही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

----
कॉलोनी में घूमकर करता है रेकी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आठ फरवरी की शाम बाइक पर सवार होकर विजय नगर में मकानों की रेकी की। एक मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिखा। इससे अंदाजा लगाया कि मकान में कोई नहीं है। रात को वह साथ वाले कमरे से सन्नी के मकान के ऊपर वाले हिस्से पर चढ़ा और खिड़की की जाली तोड़़कर अंदर घुसकर कमरे में रखी लोहा अलमारी से चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन वारदातों का भी हुआ खुलासा
1. आरोपी ने 19 सितंबर 2025 की रात देशराज कॉलोनी निवासी जगदीश सिंधवानी की घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
2. 28 सितंबर 2025 की रात न्यू रमेश नगर में एक सूने मकान से करीब 15 लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी।
3. 20 जनवरी की साय विजय नगर कालोनी निवासी अशोक जिंदल के घर के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed