{"_id":"664fe5d076484100a90fdda7","slug":"accused-of-robbery-by-strangulating-a-woman-in-her-house-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118649-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर में महिला का गला दबाकर की गई लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर में महिला का गला दबाकर की गई लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। गोसअली मोहल्ला में घर में महिला का मुंह व गला दबाकर नगदी व जेवर की लूट करने वाले आरोपी को थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गोसअली क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से लूटी गई राशि व जेवर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
आरोपी की पहचान सनोवर निवासी गढवास पूर्णिया बिहार हाल किरायेदार गोसअली मोहल्ला के रूप में हुई। आरोपी सनोवर महिला के पड़ोस में ही किराये का कमरा लेकर रहता है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार रात को गोसअली मोहल्ला निवासी सनोवर को गिरफ्तार किया है। गोसअली मोहल्ला निवासी मंजरी खातुन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 17 मई की देर रात दो युवक कुंडी खोलकर घर के अंदर घूस गए और उसका मुंह व गला दबा कर घर से 52 हजार रुपये नकद, सोने की बाली, कोका व चांदी की चेन, पायल चोरी कर ले गए। इनमें एक सनोवर नाम का युवक था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ में आरोपी सनोवर ने पुलिस को बताया वह गोसअली में महिला के पड़ोस में ही किराये पर रहता है।वह को खाने पीने व नशा करने का शौक है। उसने ने शौक पूरा करने के लिए लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया था।