फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accused of rape sent to jail

मूकबधिर किशोरी से रेप करने के आरोपी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
accused of rape sent to jail
तीन जनवरी को एक कस्बे की कॉलोनी में हुए साढ़े 13 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मनदीप को पुलिस ने रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने कुरुक्षेत्र से उसके कपड़े बरामद किए। शक के आधार पर पुलिस ने पांच अन्य युवकों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे थे, लेकिन जांच में पांचों युवकों की कोई भूमिका नहीं मिली, जिस कारण पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

समालखा थाना क्षेत्र के 34 साल के मनदीप ने तीन जनवरी को पड़ोस में रहने वाली साढ़े 13 साल की मूकबधिर बच्ची से रेप किया था। पुलिस ने चार दिन की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची कुछ बोल नहीं सकती। इसलिए वह आरोपी की संख्या नहीं बता सकी। पुलिस को इस वारदात में पांच अन्य युवकों के भी शामिल होने का शक था। गिरफ्तारी के बाद मनदीप ने गुनाह स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो दिन का रिमांड लिया था। एएसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण किया गया। उस दिन किशोरी और आरोपी के आने व जाने के रास्ते तथा अन्य सुबूत देखे गए। जिसके बाद अन्य पांच युवकों की कोई भूमिका नहीं मिली है। हालांकि पांचों युवकों के सैंपल डीएनए के लिए भेजे जा चुके हैं। रिपोर्ट से पहले ही पांचों युवकों को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed