{"_id":"6afb7c64f31faf19a504d704","slug":"accused-of-forcing-a-minor-into-sex-work-victim-becomes-a-mother-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167712-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने का आरोप, बनी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने का आरोप, बनी मां
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे नशा देकर देह व्यापार में धकेल दिया। इस शोषण के चलते नाबालिग ने 16 साल की उम्र में रविवार रात को एक बच्ची को जन्म दिया है।
पीड़िता ने पानीपत से लेकर पंजाब के जीरकपुर तक फैले देह व्यापार के नेटवर्क, होटलों और मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहे धंधे का खुलासा किया है। किला थाना पुलिस में इस मामले 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने इसमें एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाकी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अब असल आरोपी की तलाश के लिए बच्ची का डीएनए भी कराएगी। किला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अक्तूबर 2025 से घर से गायब थी। काफी तलाशने के बाद जब पता चला तो सामने आया कि उनकी बेटी को एक दंपति ने अपने चंगुल में फंसा रखा है। ये दोनों तांत्रिक विद्या के जरिए लड़की को बरगलाते हैं और उससे गलत काम करवाते हैं। आरोप हैं कि वे ज्यादातर नाबालिगों का गलत काम में धकेलते हैं। वे पानीपत से लेकर पंजाब के जीरकपुर तक लेकर जाते हैं। मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट : पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी पानीपत में मसाज सेंटर चलाते हैं और इसकी आड़ में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। मसाज सेंटर पर और भी कई नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को रखा गया है।
पूर्व में जब इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी तो उचित कार्रवाई न होने और सुनवाई न मिलने पर उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया गया। किला थाना पुलिस ने मामले में 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसमें प्रीत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया था।