फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of cheating through online games sent to jail

Panipat News: ऑनलाइन गेम के जरिये ठगी करने के आरोपी भेजे गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating through online games sent to jail
पानीपत। ऑनलाइन गेम्स का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। इसके साथ ही पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों से चार दिन की रिमांड के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं उनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेम्स का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी विपुल चोपड़ा व गंगाराम कॉलोनी के सन्नी को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह युवाओं को 10 से 36 गुणा पैसे जीतने का झांसा देकर ऑनलाइन गेम खेलने को कहते थे।
विज्ञापन

उनसे पैसे लेकर प्वाइंट दिए जाते थे। पुलिस ने ऑनलाइन गेम्स के लिंक की भी पड़ताल की है।
मंगलवार को रिमांड समय पूरा होने पर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed