फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of blackmail arrested red handed taking 50 thousand rupees

Panipat News: ब्लैकमेल करने का आरोपी 50 हजार रुपये लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of blackmail arrested red handed taking 50 thousand rupees
पानीपत। सीआईए टू ने बापौली जोन के उद्यमियों को ब्लैकमेल करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले उद्यमियों की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत देता था फिर उनसे वापस शिकायत लेने की एवज में पैसों की मांग करता था। आरोपी तीन उद्यमियों ने 50 हजार रुपये ऐंठ चुका था। अब 50 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। उद्यमी अब उसे पैसे नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को दी थी।
विज्ञापन

एसपी ने सीआईए प्रभारी वीरेंद्र सिंह को आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने उद्यमियों को 50 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा था। जैसे ही आरोपी ने उद्यमी से 50 हजार रुपये पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बापौली इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के सदस्य रोहित बंसल ने बताया कि उसकी जलालपुर प्रथम गांव व कुराड़ में कंबल व बेडसीट फैक्टरी है। गांव नवादा पार निवासी नंदलाल शर्मा उन्हें परेशान करता था। उन पर प्रदूषण फैलाने, पर्यावरण को प्रदूषित करने का आरोप लगाकर उनकी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत देता था। अब उसने उसकी, नवीन बंसल की व राजकुमार मलिक निवासी कुराड़ गांव की उपायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। उनकी फैक्टरियां बंद कराने की धमकी दी जा रही थी। इससे उद्यमी प्रताड़ित हो रहे थे। नंदलाल शर्मा ने अपनी शिकायत वापस लेने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे। उन चारों ने उसे सोमवार को 50 हजार रुपये दे भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनसे 50 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। वे अब और पैसे नहीं देना चाह रहे थे। उनको नंदलाल शर्मा ने 50 हजार रुपये लेकर अपने कार्यालय में बुलाया था। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत एसपी अजीत सिंह शेखावत को दी थी। एसपी के निर्देशों पर सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने टीमों का गठन किया था। पुलिस ने उनको 50 हजार रुपये लेकर नंदलाल के पास भेजा था। जैसे ही नंदलाल ने उनसे मांगे और उन्होंने दिए पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।


आरोपी से पूछताछ की जा रही है - कुमार
सनौली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी उद्यमियों की शिकायत कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसी शिकायत पर उन्होंने मामले में कार्रवाई की और आरोपी को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने कितने उद्यमियों से ब्लैकमेल कर पैसे एैंठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed