फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for stealing silver crown from temple

Panipat News: मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing silver crown from temple
थर्मल। थाना मतलौडा के अंतर्गत थर्मल चौकी पुलिस टीम ने थर्मल कॉलोनी त हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुंदर नगर आसन खुर्द के महेश रूप में की है। थर्मल चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया कि चौकी में थर्मल कॉलोनी की गीता मंदिर सभा द्वारा शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि मंदिर में हनुमान की मूर्ति पर चांदी का 850 ग्राम वजनी मुकुट लगाया था। जिस पर सोने की कोटिंग कराई थी। तीन अप्रैल को मंदिर में माता रानी के कीर्तन का कार्यक्रम था। इस दौरान पता लगा कि हनुमान की मूर्ति से मुकुट चोरी कर लिया है। उन्होंने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे हनुमान की मूर्ति से एक युवक मुकुट उतारते दिखाई दिया। थाना मतलौडा की पुलिस ने इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। चौकी की टीम ने शुक्रवार को आरोपी महेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने मंदिर से मुकुट चोरी करने की वारदात को स्वीकारा किया। आरोपी ने बताया कि वह मुकुट बेचने के लिए पानीपत में सुनार के पास गया था। सुनार ने मुकुट के बारे पूछा तो उसने सुनार को बताया कि उसने नया मुकुट बनवाकर मंदिर में दिया है सुनार ने उसे परिजनों को साथ लाने की कहकर वापस भेज दिया। पुलिस ने चोरी चांदी का मुकुट बरामद कर आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed