फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused absconding from custody arrested after 14 months

हिरासत से फरार आरोपी 14 माह बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding from custody arrested after 14 months
Accused absconding from custody arrested after 14 months - फोटो : Panipat
पानीपत। 14 माह पूर्व अस्पताल से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने समालखा से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, वहीं से आरोपी गार्द को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

सीआईए-1 ने आरोपी गांव सौदापुर निवासी गौरव पुत्र महेंद्र सिंह को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई-1 प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव नवंबर 2020 में सिविल अस्पताल से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद था। यहां कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां से वो फरार हो गया था। शनिवार रात को उसे गुप्त सूचना पर समालखा से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed