{"_id":"56fd6dfc4f1c1b8547f0010c","slug":"accident-road-accident-nine-injured-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कैथल के फरल गांव के आधा दर्जन लोगों समेत नौ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कैथल के फरल गांव के आधा दर्जन लोगों समेत नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला समालखा।
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर क्वालिस व कार की टक्कर में नौ महिलाओं सहित तेरह लोग घायल हो गए। क्वालिस सवार परिवार कैथल के फरल गांव का था और रस्म पगड़ी से वापस जा रहा था। हादसा कार का टायर फटने से हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया।
जानकारी के अनुसार गांव फरल, कैथल निवासी एक ही परिवार के लोग गांव पट्टीकल्याणा में रस्म पगड़ी में शामिल होने आए थे। दोपहर को सभी क्वालिस से वापस जा रहे थे। पावर हाउस के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही कार टायर ब्रस्ट होने के कारण क्वालिस से टकरा गई। जिसके बाद क्वालिस डिवाइडर पर चढ़ते हुए खंभे से टकरा गई। हादसे में क्वालिस सवार मदनलाल, संतोष, सुरेश, कंचन, रमेश, अचरज, वीरा रानी, कैलाश रानी, सुमित्रा, रीना रानी व चालक कर्मबीर सहित दूसरी कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।