फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident,police,car

रक्षाबंधन पर दिल्ली जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
accident,police,car
क्षेत्र में चार सड़क हादसों में मां-बेटा समेत तीन की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पहले हादसे में रक्षाबंधन पर दिल्ली जा रहे कार सवार मां-बेटी के ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। दूसरे हादसे में दो बाइक सवारों में एक की मौत हो गई, उसके साथ ही बैठा युवक घायल हो गया। जबकि तीसरे और चौथे हादसे में दो दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पानीपत निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके दोस्त विनोद शर्मा पानीपत स्थित एक होटल में काम करते हैं। वीरवार को विनोद की पत्नी अनु शर्मा और बेटा हार्दिक ऋषि पंजाब से आए थे। उन्हें रक्षाबंधन पर अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली जाना था। उन्हें भी काम था तो वह भी साथ चल दिए। अनु शर्मा और हार्दिक ऋषि एक कार में और वह और विरोद दूसरी कार से दिल्ली के लिए चल दिए। हलदाना बार्डर के पास पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने अनु शर्मा और हार्दिक की कार को टक्कर मार दी। कार पलट गई। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा पट्टी कल्याणा के पास हुआ। दातौली निवासी मिथुन ने बताया कि वह और उसका भाई जॉनी समालखा से काम निपटाने के बाद दातौली जा रहे थे। पट्टीकल्याणा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में भाई की मौत हो गई। तीसरा हादसा समालखा के शराब के ठेके के पास हुआ। झट्टीपुर निवासी यादराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी मंजू के साथ समालखा आ रहा था। शराब के ठेके के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। चौथा हादसा नरायणा पुल पर कार की टक्कर लगने से हुआ। जिसमें बाइक सवार पति और पत्नी घायल हो गए। शिकायतकर्ता बलबीर सिंह ने बताया कि वह टाउन प्लानिंग विभाग में नौकरी करते हैं। पत्नी राजकली के साथ बाइक पर समालखा जा रहे थे। पुल पर पहुंचने पर पानीपत की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed