फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident, police, bike, roadways bus

बाइक सवार दो भाइयों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 05 Aug 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident, police, bike, roadways bus
शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। जिन्हें बाद में अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दोनों युवकों के पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों का सौंप दिए और वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहला हादसा जीटी रोड पर पुलिस लाइन के नजदीक सुबह करीब साढ़े 12 बजे हुआ। इस हादसे में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी बाइक सवार दो भाइयों को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल गया। गांव गढ़वा जिला हनुमानगढ़ निवासी 24 वर्षीय रविकांत पुत्र रमेश चंद्र ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस को बताया कि वह हाल में विकास नगर में किराये पर रह रहा है। सुबह वो और उसका भाई कमलकांत किसी काम से बाइक पर सवार होकर झटीपुर गए थे। वापस में जब वह पानीपत लौट रहे तो वह बाइक चला रहा जबकि उसका भाई पीछे बैठा था। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास रोडवेज बस चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे व घायल हो गए। उसे व उसके भाई को ज्यादा चोटें आने पर पार्क अस्पताल ले जाया गया। जहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसे दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो बाइक की सीधी टक्कर, एक सवार की मौत दूसरा गंभीर घायल
वहीं दूसरा हादसा पानीपत-गोहाना मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर दोपहर बाद करीब ढाई बजे हुआ। इसमें दो बाइक की आमने-सामनेे की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी फूल सिंह पुत्र बारू राम निवासी जाटल ने बताया कि वह कुछ सामान खरीददारी कर गोहाना रोड परि जीटीथ रोड से शुगर मिल की ओर पैदल जा रहा था। उसका भतीजा 36 वर्षीय तेजपाल जो कि बीबीएमबी में नौकरी करता था गोहाना रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर अपनी नौकरी पर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक चालक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। वह घायल भतीजे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में उसने ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में दूसरे बाइक चालक सुरेश निवासी डाहर को भी काफी चोटें आई हैं। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed