फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident-pnp

कार व ट्रक की टक्कर में दादी-पोती की मौत, तीन घायल

Sat, 13 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास कार व ट्रक की टक्कर में दादी व पोती की मौत हो गई और चालक समेत एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सब कैथल एक शादी समारोह के बाद सोनीपत जा रहे थे। हादसा ट्रक के ओवरटेक करते हुए अचानक गाड़ी के आगे आ जाने से हुआ। परिवार गाड़ी में कैथल से सोनीपत जा रहा था। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बलिंद्र कुमार निवासी बिंजलपुर, अंबाला ने बताया कि वह अपने भतीजे गगनदीप के विवाह में शामिल होने के बाद शनिवार अलसुबह कैथल से सोनीपत कार में आ रहे थे। कार में उसके सहित उसकी पत्नी राजबाला, बेटी श्रेया, मां शांति देवी सवार थे तथा कार को चालक अर्जुन चला रहा था।
विज्ञापन


गांव पट्टीकल्याणा के पास पीछे से तेज गति में एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार के सामने आ गया। चालक ने ब्रेक भी लगाई इसके बावजूद कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई और शांति देवी ने सीएचसी समालखा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके सहित पत्नी राजबाला व चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed