{"_id":"602d68268ebc3ee8f85178cd","slug":"accident-panipat-news-knl613890136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से फिसला पैर, बड़े भाई की आंखों के सामने नहर में बह गया छोटा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से फिसला पैर, बड़े भाई की आंखों के सामने नहर में बह गया छोटा भाई
राजीव कॉलोनी निवासी युवक का नहर की पटरी से पैर फिसल गया और अपने बड़े भाई की आंखों के सामने ही नहर में बह गया। बड़े भाई ने बचाने का प्रयास तो किया, लेकिन बड़े भाई को डूबने से बचाने के छोटे भाई ने हाथ नहीं पकड़ा। वह चिल्लाया कि तू भी डूब जाएगा। 24 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं लगा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद असंध रोड चौकी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कहा कि इतनी रात को कैसे ढूंढेंगे सुबह आना। परिजनों ने अपने पैसे खर्च कर प्राइवेट गोताखोर बुलाए, लेकिन अब तक युवक का सुराग नहीं लगा है। पुलिस व परिजन मिलकर युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी निवासी ताज अली ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसका छोटा भाई 23 वर्षीय चांद अली अपने बड़े भाई शाहनवाज के साथ बाइक पर असंध रोड पर काम से गए थे। चांद अली पेशे से इर्न्वटर मैकेनिक था। काम करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मंगलवार की रात करीब 9:45 बजे जब वह असंध रोड पुल पर पहुंचे तो चांद अली ने लघुशंका जाने की बात की, शहनवाज कुछ दूरी पर बाइक पर बाइक रोक दी और चांद दिल्ली पैरलल के पास चला गया। तभी पटरी से उसका पैर फिसल गया। पेशाब करते समय अचानक पैर फिसलने से चांद नहर में गिर गया। बड़ा भाई दौड़कर वहां पहुंचा और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। चांद और शाहनवाज को तैरना नहीं आता। बड़ा भाई भी न डूब जाए इसलिए चांद ने उसका हाथ नहीं पकड़ा, वह चिल्लाकर बोला कि तू भी डूब जाएगा। कुछ देर ऊपर रहने के बाद चांद बह गया। इस बारे में असंध पुलिस नाका चौकी प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।