फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accident in Panipat one died

Panipat: टैंकर ने बरपाया कहर... तेज रफ्तार और गलत दिशा में दौड़ा रहा था चालक, बाइक सवार सगे भाइयों को उड़ाया

Tue, 04 Mar 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Mar 2025 05:53 PM IST
सार

पानीपत में एक कैंटर चालक बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। कैंटर गलत दिशा से आ रहा था। कैंटर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। कैंटर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। 

विज्ञापन
Accident in Panipat one died
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में रिफाइनरी रोड पर पंजाब नंबर के एक टैंकर चालक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा उछलकर साइड में गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। आरोप है कि टैंकर चालक गलत दिशा में चल रहा था। चालक टक्कर मारने के बाद टैंकर समेत फरार हो गया। सदर थाना ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात हुआ है। 

करनाल के फरीदपुर गांव के मंगत राम ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई प्रवीण (46) के साथ सोमवर देर शाम करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिल पर पानीपत रिफाइनरी रोड स्थित बलराम गोशाला से अपने गांव जा रहा था। वह मोटरसाइकिल चला रहा था और प्रवीण पीछे बैठा था। उसी समय तारकोल का एक कैंटर चालक बिना हॉर्न बजाए और डिप्पर दिए तेज रफ्तार से गलत दिशा में आया। चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। वह उछलकर कच्चे रास्ते पर जा गिरा, जबकि उसका भाई टैंकर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। टैंकर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने टैंकर का नंबर नोट कर लिया। चालक मौके से टैंकर लेकर भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
थाना सदर प्रभारी हरनारायण का कहना है कि रिफाइनरी रोड पर टैंकर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed