फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident, driver, women, complaint, panipat

पानीपत में कार अनियंत्रित होकर पलटी

Thu, 23 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Thu, 23 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident, driver, women, complaint, panipat
हादसा - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। कलंदर चौक पर वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वहां बैठे दो बच्चों सहित पांच लोग कार के नीचे दब गए। हादसे के बाद कलंदर चौक पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाकर कार सवार महिला को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कलंदर चौक पर कर्ण कुमार, उसकी पत्नी रजनी, साला शंकर, बेटी काजल और बेटा गौतम अपने मकान के बाहर बैठे थे। तभी वहां एक कार आई जिसे महिला चला रही थी।

कार में एक बच्चा भी था। मोड पर कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार पलटे खाकर उन पर आ गिरी। हादसे में वे सभी लोग घायल हो गए, जबकि महिला एवं उसका बच्चा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जिसे बाद में छोड़ दिया।

इस संबंध में किला चौकी प्रभारी राममेहर सिंह ने बताया कि पुलिस को कार के नीचे पलटने से पांच लोगों के दबने से घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed