फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident,death,panipat crime,panipat news,report file

युवक को टक्कर मारकर क्रेन ने 100 मीटर तक घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
accident,death,panipat crime,panipat news,report file
पानीपत। गांव गांजबड़ के पास बाइक सवार युवक को हाइड्रा क्रेन चालक ने टक्कर मार दी और उसे 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जब तक क्रेन रुकी तब तक युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया। हादसा वीरवार रात करीब नौ बजे का है।
विज्ञापन

गांव आसन खुर्द निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वीरवार को सुबह करनाल के गांव कैरवाली कालरो निवासी उसका फुफेरा भाई अरविंद(32) निजी काम से आया था। रात करीब आठ बजे उसके घर से वह करनाल अपने घर जाने के लिए निकला था। वह भी उसके साथ था। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। रात करीब नौ बजे वे पेप्सी पुल पर गांव गांजबड़ मोड़ के पास पहुंचे तो एक क्रेन चालक ने अरविंद को टक्कर मार दी और 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया। आरोपी चालक ने क्रेन रोकी तो वह अरविंद को सामान्य अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तीन बच्चों का पिता था अरविंद
परिजनों ने बताया कि अरविंद शादीशुदा था। उसकी पत्नी पूनम और तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। वहीं अरविंद से बड़ा एक भाई मनीष और छोटी एक बहन है। अरविंद मेहनत मजदूरी करता था। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से वह घर पर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed