फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accident averted on Delhi-Ambala railway line

Haryana: दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर खड़ी मिली बाइक, लोको पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा

Thu, 19 Feb 2026 09:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 09:06 PM IST
सार

लोको पायलट को गोहाना रोड पुल के पास ट्रैक पर एक बाइक नजर आई। उन्होंने ट्रेन की रफ्तार कम की और स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को पटरी से हटाया जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Accident averted on Delhi-Ambala railway line
टला ट्रेन हादसा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर गोहाना पुल के पास बुधवार शाम करीब छह बजे एक बाइक खड़ी मिली। इसी समय दिल्ली-कालका एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई। ट्रेन के लोको पायलट की दूर से नजर पड़ी तो ट्रेन को धीमा कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ ने बाइक को जब्त कर लिया है। इसके पंजीकरण के आधार पर मालिक का पता लगाने में लगी है। 

विज्ञापन


दिल्ली-कालका एक्सप्रेस बुधवार को शाम करीब छह बजे पानीपत रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। लोको पायलट को गोहाना रोड पुल के पास ट्रैक पर एक बाइक नजर आई। उन्होंने ट्रेन की रफ्तार कम की और स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को पटरी से हटाया जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इसमें करीब 30 मिनट का समय लग गया। आरपीएफ की टीम ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक के मालिक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


दिसंबर में ट्रैक पर मिली थी साइकिल

दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर 14 दिसंबर को आजार नगर के पास एक साइकिल मिली थी। आरपीएफ ने मामले में व्यक्ति की पहचान की थी। इसमें सामने आया कि व्यक्ति साइकिल के साथ ट्रैक पार कर रहा था। इसी समय ट्रेन आ गई जिसके बाद वह साइकिल छोड़कर भाग गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर कालका एक्सप्रेस से कुछ पहले ट्रैक पर एक बाइक खड़ी मिली। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर पहचान की जा रही है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार मीना, प्रभारी, आरपीएफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed