फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident at roorhki

कांवड़ लेने गए युवक की हादसे में मौत

Wed, 12 Aug 2015 11:30 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले के छाजपुर कलां निवासी रामकुमार ने परिवार की खुशी और सुख समृद्घि की
विज्ञापन
मांग के लिए डाक कांवड़ उठाई थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और उसके घर आने से पहले ही रुड़की-यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गई।

कांवड़िये की मौत होने के बाद परिवार की खुशियां उसके घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई और परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। उसके साथी उसका शव लेकर पानीपत सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल से पुलिस और डॉक्टरों ने शव का रुड़की में ही पोस्टमार्टम कराने की सलाह देकर रेफर कर दिया।

छाजपुर गांव में बुधवार को शिवरात्रि पर हर कोई अपने का इंतजार कर रहा था। सबसे ज्यादा इंतजार रामकुमार और उसके साथियों के परिजन रास्ता ताक रहे थे। इकतीस वर्षीय रामकुमार अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने गया था।
विज्ञापन


लेकिन परिवार के लोगों को रामकुमार की रुड़की के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों में सूचना मिलने पर मातम छा गया और बाकी गांव में भी माहौल गम में बदल गया। परिवार के लोग सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने संबंधित थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। उसके साथियों ने बताया कि वे डाक कांवड़ लेकर गांव की तरफ आ रहे थे। रुड़की के पास एक सड़क हादसे में रामकुमार बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने उसका स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया।


लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला रुड़की पुलिस का होने के चलते संबंधित थाना द्वारा ही कार्रवाई होने की बात कही और परिजनों को स्थानीय अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed