फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   About 50 thousand metric tonnes of wheat got wet in the mandis, the agency could not lift it

Panipat News: मंडियों में करीब 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भीगा, एजेंसी नहीं कर पाई उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
About 50 thousand metric tonnes of wheat got wet in the mandis, the agency could not lift it
पानीपत। बारिश से मंडियों में रखा करीब 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भीग गया। इसमें अधिकतर एजेंसियों का खरीदा गेहूं रहा। ऐसे में गेहूं स्टोर में रखना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

जिला की 12 मंडी और केंद्रों पर इस बार गेहूं खरीद का कार्य चला। अब तक करीब 297149.8 मीट्रिक टन की आवक हुई। इसमें से 269290.4 मीट्रिक टन की खरीद की। एजेंसी करीब 89 प्रतिशत गेहूं का उठान कर पाई हैं। पानीपत मंडी में अब तक 30634.4 में से 30133.9 मीट्रिक टन की खरीद हुई और 30109.1 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
विज्ञापन

बाबरपुर मंडी में अब तक 15687.8 मीट्रिक टन में से 15481.8 की खरीद हुई और 15924 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। बबैल खरीद केंद्र पर 4769.1 मीट्रिक टन में से 4769.1 की खरीद हुई और 4613.5 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। बापौली मंडी में 30090 में से 29228.6 मीट्रिक टन की खरीद हुई और 25096.5 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौली मंडी में 4466.1 में से 4466.1 की खरीद हुई और 4347.8 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। समालखा मंडी में 85369.2 में से 70145.8 मीट्रिक टन की खरीद हुई और 62409.3 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। मतलौडा मंडी में 59293.8 में से 49090.9 मीट्रिक टन की खरीद हुई और 51375.1 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। छिछड़ाना खरीद केंद्र पर 14156.5 में से 14091 मीट्रिक टन की खरीद हुई और 13986 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।

उरलाना कलां खरीद केंद्र पर 2873.1 में से 2873.1 मीट्रिक टन की ही खरीद हुई और 2795 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। इसराना मंडी में 41404.4 में से 40604.7 मीट्रिक टन खरीद और 38457.6 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। नौल्था में आवक और खरीद की कोई सूचना नहीं है। अहर खरीद केंद्र पर 8405.4 में से 8405.4 मीट्रिक टन की खरीद हुई है और 8380 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed