फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Abhishek of Balana is bringing glory to the village in Kho-Kho

Panipat News: खो-खो में गांव का नाम रोशन कर रहे बलाना के अभिषेक

Fri, 19 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Balana is bringing glory to the village in Kho-Kho
पानीपत। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलाना गांव के अभिषेक खो-खो खेल में गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 10 वीं के छात्र अभिषेक अब तक जिला और राज्य स्तर पर कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। अभिषेक ने जिला स्तर पर अब तक दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। वहीं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में भी अभिषेक का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

अभिषेक के सफर में उनके हिंदी अध्यापक रणजीत सिंह का विशेष योगदान रहा है। रणजीत सिंह स्कूल के प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अभिषेक ने बताया कि जब कभी वे मैदान पर हार जाते हैं तो रणजीत सिंह उनका मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।अभिषेक के पिता धर्मबीर सिंह सफाई कर्मचारी हैं और मां पूजा गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत सशक्त नहीं है लेकिन माता-पिता ने कभी बेटे के सपनों पर अंकुश नहीं लगाया। कोच गुलशन कुमार ने बताया कि अभिषेक बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी है। उसकी पकड़ खेल पर मजबूत है और उसका फिटनेस स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। वे उसे रोजाना बेहतर तकनीक और फिटनेस पर काम कराते हैं। उनको पूरा विश्वास है कि आने वाले सालों में वह जिला ही नहीं राज्य और देश का नाम भी रोशन करेंगे। अभिषेक ने बताया कि उनके अध्यापक रणजीत, कोच गुलशन सर और माता-पिता ने उनको मार्गदर्शन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed