फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ab mainar kee jameen par nigam banaega 1.86 karod se pakkee sadak, lagaaya tendar

अब माइनर की जमीन पर निगम बनाएगा 1.86 करोड़ से पक्की सड़क, लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
ab mainar kee jameen par nigam banaega 1.86 karod se pakkee sadak, lagaaya tendar
पानीपत।सिंचाई विभाग की कब्जा मुक्त करवाई माइनर की जमीन पर अब निगम 1.86 करोड़ से इंटरलॉकिंग की सड़क बनाने जा रहा है। इसके लिए निगम ने टेंडर लगा दिया है। ये टेंडर 9 अगस्त को खोला जाएगा। जिसके बाद निर्धारित 11 माह की अवधि में सड़क का निर्माण पूरा कराया जाएगा। निगम इस काम को सीएम घोषणाओं के तहत करवाएगा। इस टेंडर में बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध भी किया जाएगा
विज्ञापन

ये सड़क मॉडल टाउन साइड से बाल विकास स्कूल से लेकर जाटल रोड तक बनाई जाएगी। करीब 850 मीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई 50 फुट निर्धारित की गई है। सड़क के दोनों ओर 5-5 फुट के फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। जिससे सड़क का दायरा चौड़ाई में करीब 40 फुट बचेगा। सड़क को बनाने से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और स्ट्रॉम वाटर पापलाइन और मैनहोल तैयार किए जाएंगे। ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो सके। सड़क पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटों का काम सड़क निर्माण के बाद होगा। ये सड़क सुपरसोनिक हाई-वे की तर्ज पर बनाई जाएगी। इसकी गुणवत्ता की चेकिंग के लिए निगम अधिकारियों की एक अलग कमेटी तक गठित की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क के लिए निगम ने 29 जून को एस्टीमेट तैयार कर प्रशासकीय अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा था। अनुमति मिलने के बाद अधिकारियों ने इसकी एसबीडी तैयार की और टेंडर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि इस सड़क के बनने के बाद जाटल रोड से लेकर शुगर मिल तक दूसरे चरण में नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। निगम के इस प्रोजेक्ट से शहरवासियों को रिंग रोड की सौगात मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा वार्ड नंबर 17, 18, 19, 20 और 21 के लाखों लोगों को होगा। सड़क निर्माण के बाद मॉडल टाउन की ओर आने जाने का सबसे बेहतरीन विकल्प तो तैयार होगा ही साथ में जाटल रोड, गोहाना रोड और असंध रोड के जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
वर्जन-
सड़क बनाने का लगाया टेंडर- चीफ
माइनर की जमीन पर सड़क बनाने का निगम ने टेंडर लगा दिया है। ये काम सीएम घोषणा के तहत करवाया जाएगा। ये सड़क शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात होगी।
रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed