फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AAP workers recited the Hanuman Chalisa to protest against the misappropriation of donations.

Panipat News: चंदे में हेराफेरी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओंं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
AAP workers recited the Hanuman Chalisa to protest against the misappropriation of donations.
आप कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ करते प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व अन्य। पार्टी
पानीपत। अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर के पावन चंदे में हुई हेराफेरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने धार्मिक व वैचारिक आंदोलन का शंखनाद किया हुआ है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महा हस्ताक्षर अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और त्याग का अपमान हुआ है और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है, ऐसे महा-पापियों को फांसी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में 14 जुलाई से महा-हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत देश के प्रधानमंत्री के नाम आम नागरिकों द्वारा लिखे गए पत्र पर चंदा चोरों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हस्ताक्षर कराए जा रहे है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 स्थित आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचने के बाद पहले सभी कार्यकर्ताओं ने विधिवत रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया व उसके बाद पानीपत जिले के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. रणबीर लोहान, जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा, लोकसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र जेसिया, जिला सचिव योगेश कौशिक, मनीष रोड, जितेंद्र जुनेजा, राजकुमार मुंडे व कंचन ढींगरा मुख्यमंत्री रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस आंदोलन के तहत पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा यह देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान मूल रूप से एक सामान्य नागरिक के रूप में लिखा गया बेहद भावुक और आक्रोशित पत्र है। इस पत्र के माध्यम से राम भक्तों की पीड़ा और उनके विश्वास को लगी ठेस को सीधे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed