{"_id":"66d3b4941da1ea5d4e045ec7","slug":"aam-aadmi-party-will-sound-the-bugle-for-vis-election-campaign-from-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123534-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आम आदमी पार्टी विस चुनाव के प्रचार का आज से बजाएगी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आम आदमी पार्टी विस चुनाव के प्रचार का आज से बजाएगी बिगुल
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार एक सितंबर से प्रचार का बिगुल बजाएगी। पहले दिन पानीपत, अंबाला, दादरी व फरीदाबाद में रैली, रोड शो और सम्मेलन किए जाएंगे। पार्टी ने पहले चरण में 40 रैली, रोड शो और सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद्र केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया स्टार प्रचारक के रूप में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी प्रचार में आने का दावा किया जा रहा है। इनके अलावा देशभर के प्रमुख कार्यकर्ता भी प्रदेश में डेरा डालेंगे। ये जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को पानीपत के तहसील कैंप रोड स्थित जिला कार्यालय में मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि एक सितंबर को सुनीता केजरीवाल दादरी जिला के बाढ़ड़ा विधानसभा में तीन बजे रैली को संबोधित करेंगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान पानीपत में दोपहर 12 बजे व्यापारियों के साथ टाउन हॉल (सम्मेलन) करेंगे। इसके बाद वह शाम को चार बजे अंबाला के नारायणगढ़ में रैली करेंगे। मनीष सिसोदिया फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सांय पांच बजे रोड शो करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। उनके कार्यक्रम अलग से तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की दशा और दिशा दोनों का सुधार दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर फ्री बिजली, हर युवक को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता तीन हजार रुपये महीना, सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा गांव व वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे और 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को हर महीने एक हजार रुपये दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश चुघ, प्रदेश सचिव सुखबीर मलिक, कृष्ण अग्रवाल, योगेश कौशिक, अजय शर्मा, होशियार सिंह, राजीव कंसल आौर अनिल पांडेय मौजूद रहे।