{"_id":"6983b4841979a5b3960cb42d","slug":"a-youth-shot-a-dog-in-barana-village-an-fir-was-lodged-panipat-news-c-244-1-pnp1012-151691-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बराना गांव में युवक ने कुत्ते को मारी गोली, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बराना गांव में युवक ने कुत्ते को मारी गोली, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। जिले के बराना गांव में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गली में खाना खा रहे कुत्ते को गोली मार दी। गोली लगने से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने आरोपी को गोली मारते हुए देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
करनाल के एक निजी पशु चिकित्सालय में चिकित्सकों ने एक्सरे के बाद कुत्ते का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने विपिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बराना गांव के साहिल त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पिता नरेश पशुओं को पानी पिला रहे थे। गली में एक कुत्ता खाना खा रहा था। पड़ोस में ही रहने वाले विपिन ने खाना खा रहे कुत्ते को गोली मार दी। गोली कुत्ते की अगली टांग के ऊपर जाकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका आरोप है कि आरोपी युवक के पास लाइसेंसी पिस्तौल है। वह पहले भी तीन-चार कुत्तों को गोली मार चुका है। साहिल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दलबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।