{"_id":"6a4977b3c552f08a0d0a9373","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-in-the-canal-with-his-friends-was-swept-away-panipat-news-c-18-1-knl1004-941872-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक बहा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास शनिवार दोपहर एक हादसा हो गया। कचरौली गांव निवासी कुलदीप (28) अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां वह तेज बहाव में बह गया।
परिजनों के अनुसार, कुलदीप सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। करीब 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ गढ़ी सिकंदरपुर के पास दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचा। पहले सभी ने नहर किनारे बैठकर पार्टी की और फिर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान कुलदीप बहाव में फंसकर लापता हो गया।
सूचना पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने बताया कि वे सभी सुबह नहर पर पहुंचे थे और नहाते समय कुलदीप बह गया।
विज्ञापन
चाचा सतबीर ने बताया कि कुलदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें करीब चार घंटे बाद दी गई, जिसके चलते उन्होंने मामले में संदेह जताया है और गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।