फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man who went to resign his friends was stabbed with a knife, died in the hospital

दोस्तों का राजीनामा कराने गए युवक को चाकू से गोदा , अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to resign his friends was stabbed with a knife, died in the hospital
पानीपत। सतीश। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
मतलौडा (पानीपत)। दो दोस्तों में चल रहे मनमुटाव पर राजीनामा कराने आए युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। गाली देने का विरोध करने पर युवक को चाकू से गोद दिया। घायल युवक ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कवी निवासी विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनीपत के गांव दातौली चिरसमी निवासी सतीश (28) सोमवार को गांव कवी में दोस्तों की सुलह कराने आया था। शाम करीब छह बजे वह जस्सू के खेत में बने कोठरे पर गया। विक्की के मुताबिक, गांव जोशी निवासी राजन बिहारी और साहिल के बीच मनमुटाव चल रहा था। उनमें किसी तरह राजीनामा करवाने के लिए साहिल ने सतीश को भी बुलाया था। इस मौके पर अमित, अंकित, मीनू समेत अन्य दोस्त भी मौजूद थे। राजीनामे की बातचीत के दौरान अमित ने किसी बात पर साहिल को गाली दे दी। नाराज सतीश ने इसका विरोध किया तो कहासुनी बढ़ गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी बीच अमित ने चाकू निकाल लिया और सतीश पर कई वार कर दिए। चाकू के वार से सतीश लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद घायल सतीश को छत से नीचे भी फेंक दिया। यह देख वहां पर अफरातफरी मच गई। इस बीच हमलावर अमित व अन्य मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद घायल सतीश ने किसी तरह से अपने दोस्तों को कॉल कर कार मंगवाई। वे उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल ले गए। सतीश की मां वेदों भी अस्पताल पहुंच गई। वहां पर डॉक्टरों ने सतीश की हालत गंभीर बताकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल भेज दिया।

इसके बावजूद जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे फिर मेडिकल कॉलेज खानपुर ले जाया गया, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। पुलिस ने विक्की की शिकायत पर साहिल, अंकित, अमित, मीनू और अमित की मौसी के लड़के एवं अन्य के खिलाफ हत्या समेत सात धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, सतीश के घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed