फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man who went to bathe in the canal with friends drowned

Panipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to bathe in the canal with friends drowned
पानीपत। एनएफएल नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक बह गया। अब तक युवक का सुराग नहीं लगा है। युवक को तैरना नहीं आता था। उसके दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह बचा नहीं पाए। अब मॉडल टाउन थाना पुलिस युवक की नहर में तलाश कर रही है।
विज्ञापन


निंबरी गांव निवासी हरपाल ने बताया कि महराणा गांव में किराए पर रहता है। यहीं पर वह एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका बेटा रवि (22) अपने दोस्तों के साथ बुधवार को दिल्ली पैरलल नहर में एनएफएल नाका के पास नहाने गया था। वहां नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और बह गया। उसके दोस्तों ने उन्हें इसकी सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस नहर पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रवि की नहर में तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed