फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man was crushed to death by a speeding vehicle.

Panipat News: तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को कुचला, गई जान

Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed to death by a speeding vehicle.
पानीपत। जीटी रोड पर शिमला मौलाना के नजदीक होटल सिंग एंड स्विंग के सामने वीरवार शाम को अज्ञात वाहन चालक ने एक युवक को कुचल दिया। एक के बाद दो गाड़ियों के कुचलने से युवक के शरीर के चिथड़े बिखरने के कारण शुक्रवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी सनौली रोड के नीरज ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खोतपुरा रोड के नजदीक आरके सुपर फैक्टरी में काम करता है। वह एक जनवरी वीरवार को शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। सिंग एंड स्विंग होटल के सामने जीटी रोड पर पहुंचने पर उसने देखा कि करनाल की ओर से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सडक पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी भी युवक के ऊपर से निकल गई। इसके बाद दोनों वाहन चालक मौके से अपनी गाड़ियां लेकर पानीपत की तरफ चले गए। आसपास के लोग घायल को ऑटो में जिला नागरिक अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल से हादसे में एक युवकी मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 106(1) प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचेत, कार्यवाहक प्रभारी, थाना सदर पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed