फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man was brutally beaten to death due to an altercation while drinking alcohol.

Panipat News: शराब पीते समय कहासुनी में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was brutally beaten to death due to an altercation while drinking alcohol.
पानीपत। गढ़ी भलौर गांव में शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को मंगलवार की रात को लाठी डंडों से पीटा गया था। बुधवार दोपहर को उसने तड़त तड़प कर दम तोड़ दिया। एक आरोपी ने मृतक की मां को कॉल कर युवक की हत्या करने की धमकी भी दी थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को उसका शव गांव के स्टेडियम रोड के किनारे खेत में मिला। ग्रामीणों ने वारदात की सूचना बापौली थाना पुलिस को दी। पुलिस व एफएसएल ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। बापौली थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गढ़ी भलौर गांव निवासी संदीप (35) पिकअप चालक था। उसके पिता कर्ण सिंह अधरंग से ग्रस्त है। संदीप डेढ़ साल के बेटे व चार साल की बेटी का पिता था। वह मंगलवार की रात आठ बजे अपनी मां संतरा को थोड़ी देर में घर लौट आने की कहकर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। रात 11 बजे उसकी मां संतरा के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उक्त व्यक्ति ने उसकी मां को कहा कि वे संदीप को मार देंगे। इसके बाद नंबर बंद हो गया। मां संतरा अपने बड़े बेटे अजीत व संजय के साथ संदीप की रातभर तलाश की, लेकिन उसका भेद नहीं लगा। बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के स्टेडियम के पास स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले राम सिंह ने गांव के सरपंच सूरजभान को फोन कर बताया कि बलिंद्र राणा के खेत में संदीप खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूरजभान ने संदीप के बड़े भाई अजीत को इसकी सूचना दी। अजीत ने गांव से अपने दोस्तों को भेजा। इस वक्त तक उसकी सांस चल रही थी। जब संदीप को अस्पताल ले जाने के लिए उठाने लगे तो उसकी मौत हो गई। संदीप चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


रातभर तड़पता रहा संदीप-

संदीप की दोनों टांगे टूटी हुई थी। उसके सिर व गर्दन पर चोटें थी। संदीप रात भर तड़पता रहा। सर्दी में बाहर पड़ा पड़ा बेसुध हो चुका था। बुधवार दोपहर को उसकी मौत हो गई।

बॉक्स


संदीप का मोबाइल खोलेगा हत्यारों के राज

फिलहाल संदीप के शव से मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। आरोपी संदीप की पिटाई कर उसका मोबाइल अपने साथ ले गए थे। अब पुलिस संदीप के फोन को ट्रेस कर रही है। संदीप के पास जिनकी कॉल आई है। पुलिस उन सबसे पूछताछ करेगी। संदीप के साथ शराब ठेके पर शराब खरीदने वालों के बारे में शराब ठेके के सेल्समैन से पूछताछ होगी। पुलिस ने परिजनों को जल्द आरोपियों की धरपकड़ का आश्वासन दिया है।


वर्जन-


आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। परिजनों के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अतर सिंह, प्रभारी, थाना बापौली, पानीपत।

केशरिया गांव में नींबू की बाग देखते कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारी व कृ

केशरिया गांव में नींबू की बाग देखते कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारी व कृ

केशरिया गांव में नींबू की बाग देखते कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारी व कृ

केशरिया गांव में नींबू की बाग देखते कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारी व कृ

केशरिया गांव में नींबू की बाग देखते कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारी व कृ

केशरिया गांव में नींबू की बाग देखते कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारी व कृ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed