फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man sleeping in the parking lot was crushed by a car, he died

Panipat News: पार्किंग में सो रहे युवक को कार ने कुचला, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping in the parking lot was crushed by a car, he died
119....शव गृह में मौजूद मृतक के परिजन
करनाल। पुरानी सब्जी मंडी की पार्किंग के बाहर शेड के नीचे सो रहे युवक साकेत कुमार (30) को कार ने कुचल दिया। 28 जुलाई की रात को हुए हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया था। उस समय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात युवक की पहचान हुई तो वीरवार को पुलिस ने मुगल कैनाल निवासी युवक के परिजनों को शव सौंप दिया। थाना शहर के जांच अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मृतक युवक साकेत कुमार मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था। वह 28 जुलाई की रात घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला। अगली सुबह भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की रात युवक शेड के नीचे सोया था।
विज्ञापन

तभी एक कार पार्किंग से निकली और युवक को कुचलकर चली गई। फोटो आस-पास के थानों में भी भेजी गई। 30 जुलाई की देर शाम परिजनों ने फोटो देखकर युवक की पहचान की। ब्यूरोे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed