फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man sitting in America had extorted five lakh rupees from the clinic operator from his friend.

Panipat News: अमेरिका में बैठे युवक ने साथी से मंगवाई थी क्लीनिक संचालक से पांच लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting in America had extorted five lakh rupees from the clinic operator from his friend.
पानीपत। मॉडल टाउन के क्लीनिक संचालक से फोन पर रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस आरोपी को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी बांस खुडाना, महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर पानीपत की बत्रा कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी। इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए युवक ने उसे शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने की योजना बताई। बाद में युवक अमेरिका चला गया। युवक ने जहां से करीब छह माह बाद उसके फोन में ओटीपी के जरिये एक वॉट्सअप नंबर इंस्टाल करवाया और एक मोबाइल नंबर भेजा। युवक ने कहा कि उक्त नंबर पर काॅल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग ले। इसके बाद उसने उक्त नंबर पर काॅल कर रंगदारी मांगी। कुलदीप के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी पानीपत जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद था। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड पाया गया है। उसके खिलाफ महेंद्रगढ़, झज्जर व दादरी जिला में आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमला के 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना माडल टाउन में विराट नगर निवासी विकास ने शिकायत देकर बताया था कि वह कालोनी में क्लीनिक चला रहा है। 22 अप्रैल को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। बात कर रहे व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी व पैसे न देने की एवज में जान से मारने की धमकी दी। उसने उक्त फोन को मजाक में लिया और कोई शिकायत नहीं की। उक्त नंबर से बार बार उसके पास फोन आ रहे हैं। युवक वॉट्सअप पर अपना बैंक अकाउंट नंबर भेजकर बार बार पैसे डलवाने के लिए मैसेज कर रहा है। पैसे न डलवाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed