फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man riding a car collided with a scooter, one dead

Panipat News: कार सवार युवक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a car collided with a scooter, one dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मतलौडा। खंडरा गांव में खेत से ट्यूबवेल चलाकर घर लौट रहे स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है।

खंडरा गांव निवासी मांगेराम ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अनिल कुमार और पड़ोसी महेंद्र स्कूटी पर खेत में ट्यूबवेल चलाकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में एक निजी स्कूल के पास सामने से लापरवाही व तेज गति से स्कोडा कार चालक ने सीधे स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वह यहां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।



परिजनों ने आरोप लगाया कि कार बाल जाटान वासी वीरेंद्र चला रहा था। मतलौडा थाना पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ काला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed