{"_id":"68869a886c615ee11e0eb40b","slug":"a-young-man-hurt-by-the-death-of-his-pregnant-wife-committed-suicide-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140982-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्भवती पत्नी की मौत से आहत युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्भवती पत्नी की मौत से आहत युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
- तीन दिन पहले करनाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के सनौली खुर्द गांव में पत्नी की मौत से परेशान युवक राजेंद्र (24) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर रात को युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। तीन दिन में दंपती की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है।
मृतक के ममेरे भाई संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ के बेटे राजेंद्र की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी सीमा गर्भवती थी। 23 जुलाई को प्रसव के दौरान सीमा की मौत हो गई थी। जिस के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। तीज का त्योहार होने के कारण बाकी की रस्म भी जल्दी-जल्दी पूरी कर ली गई। उधर, पत्नी की मौत के बाद राजेंद्र भी तनाव में थे। शनिवार को राजेंद्र अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। उनकी मां मायके में थी। देर रात को करीब 12:30 बजे राजेंद्र की दादी अंगूरी देवी ने राजेंद्र का शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उसने अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना सनौली प्रभारी संदीप ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने किसी अन्य कार्रवाई से इंकार कर दिया है।