{"_id":"5e934f668ebc3e78ad1755f5","slug":"a-young-man-going-for-a-visa-at-afghan-embassy-caught-panipat-news-knl27818529","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानी दूतावास में वीजा के लिए जा रहा युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानी दूतावास में वीजा के लिए जा रहा युवक पकड़ा
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल से फरार हुए यहां क्वारंटीन युवकों को ट्रेस कर लिया गया है। दोनों को दिल्ली बॉर्डर के पास ट्रेस किया गया है। दोनों युवक दिल्ली में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। दोनों को फिलहाल दिल्ली में ही एक हेल्थ सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों जमातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे एक युवक को टोल प्लाजा पर पकड़ा गया है। ये व्यक्ति दिल्ली में अफगानी दूतावास में वीजा के लिए जा रहा था। पुलिस इसको सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों की टीम ने इसकी काउंसलिंग की और इसके सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भेजे। फिलहाल इस व्यक्ति को इसराना के एनसी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। रविवार को डॉक्टरों की टीम ने ईएसआई में क्वारंटीन 10 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इनकी सोमवार सुबह तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 256 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज चुका है। इनमें से 196 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 60 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं।
दोनों युवक ऐसे हुए थे फरार
पुलिस ने शुक्रवार को असंध निवासी शफीक अहमद और दिल्ली के दरियागंज के मोहम्मद शारूख को पानीपत के बॉर्डर से पकड़ा था। काउंसलिंग में ये सामने आया था कि ये जमातियों के संपर्क में थे। इनको दोनों को ईएसआई अस्पताल में क्वॉरंटीन कर दिया गया था। शुक्रवार तड़के 3 बजे ये अस्पताल की दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर वहां से फरार हो गए थे। पानीपत पुलिस ने इसकी सूचना सभी जिलों की पुलिस को दे दी थी। रविवार दोपहर को जब ये दोनों पैदल दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो इन्हें पकड़ लिया गया। ये दोनों लिफ्ट लेकर दिल्ली तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
चार डॉक्टरों के सैंपल भी भेजे
स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में तैनात चार डाक्टरों के भी सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग नजर आ रहा है और किसी प्रकार की लापरवाही सहन करने के मूड में नहीं दिख रहा।
ईएसआई में क्वारंटीन लोगों को किया जाएगा शिफ्ट
ईएसआई अस्पताल से दो युवकों के फरार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां क्वारंटीन 13 लोगों को सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यहां से दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर शिफ्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया है।
कोरोना से जंग जीत चुकी नौल्था गांव की महिला ने सीएम से की प्रशासन की शिकायत-
कोरोना को हराने वाली नौल्था गांव की मंजू ने सीएम मनोहर लाल को प्रशासन की शिकायत की है। सीएम मनोहर लाल ने टीवी पर लाइव होकर कोरोना से जंग जीत चुके पांच लोगों से फोन पर बात की। सीएम मनोहर लाल ने नौल्था की मंजू को फोन कर हाल चाल जाना। मंजू ने सीएम से कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। उनको डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ का पूरा सहयोग मिला है, लेकिन पुलिस प्रशासन का रवैया उनके साथ ठीक नहीं था। उसके परिवार को अलग थलग कर दिया गया। उन्हें बहुत परेशानी हुई। सीएम मनोहर लाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि ये गलतियां दोबारा नहीं होगी।
आशा वर्करों ने घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्करों को पूरे जिले में घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। हर घर में जाकर आशा वर्कर परिवार के लोगों से उनका हाल चाल जान रही है। उनसे कोरोना के लक्षणों के बारे में पूछ रही है। जिसको खांसी, बुखार व जुकाम जैसी दिक्कत हैं उनको सिविल अस्पताल में भेजा जा रहा है।
ईएसआई में क्वारंटीन लोगों के लिए बेहतर की सुविधा
ईएसआई में क्वारंटीन 13 लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर सुविधा कर दी है। उनका खाना अब नगर निगम की ओर से भेजा जा रहा है। तीन समय चाय की व्यवस्था भी की गई है। चाय अस्पताल की कैंटीन से भेजी जा रही है। विभाग ने ये सुविधा लोगों की उस शिकायत पर की है जिसमें लोगों ने आरोप लगाया था कि उनको बासी खाना दिया जा रहा है।
दोनों युवकों को ट्रेस किया गया है- डॉ. सुनील
दोनों युवकों को ट्रेस कर लिया गया है। इस संबंध में उनके पास भी सूचना आई है। इसके अलावा ईएसआई में क्वारंटीन लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब जिले में कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं है।
डॉ. सुनील संडुजा, नोडल अधिकारी कोरोना वायरस
युवकों को पकड़ने की नहीं सूचना- वत्स
उनके पास अब तक युवकों को पकड़ने की कोई सूचना नहीं है। वो लगातार स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में हैं।
डॉ. सतीश वत्स, डीएसपी हैडक्वार्टर