{"_id":"68a4ee3d713e9e1d0e071f54","slug":"a-young-man-from-another-community-lured-a-girl-and-took-her-away-panchayat-gave-ultimatum-to-the-police-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142228-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवती को बहलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, पंचायत ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवती को बहलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, पंचायत ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
-15 अगस्त को युवक ले गया था लड़की को अपने साथ, अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है बरामद, 24 घंटे में युवती बरामद न होने पर 21 अगस्त को 10 गांवों की महापंचायत करने की चेतावनी
-ग्रामीणों की पांच सदस्यों की कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। थाना सनौली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय का युवक 15 अगस्त को एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस चार दिन बाद भी युवती की बरामद नहीं कर पाई। जिसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। जिसमें युवक पर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही पुलिस को 24 घंटे में युवती को बरामद करने का अल्टीमेटम दिया है। युवती के न मिलने पर 21 अगस्त को 10 गांवों की महापंचायत करने की चेतावनी दी है। इसके लिए गांव में पांच सदस्यों की एक कमेटी भी गठित की है।
सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को ले जाने के मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। जिसमें सभी बिरादरी के लोगों शामिल हुए। पंचायत रामदास त्यागी एडवोकेट की देखरेख में हुई। उनकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। पंचायत में कहा कि जावेद गांव की एक युवती को बहलाकर ले गया है। परिजनाें की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई। जिस कारण ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। इन सब मामलों को देखते हुए गांव में पंचायत बुलाई गई। कमेटी अब पुलिस अधिकारियों से मिलकर आगामी कार्रवाई करेगी। गांव में पंचायत करने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण सनौली खुर्द थाना में पहुंचे और कार्रवाई के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
पंचायत के सदस्यों ने कहा कि यदि पुलिस ने लड़की को 24 घंटे में बरामद नहीं किया तो 21 अगस्त को आसपास के 10 गांव की महापंचायत होगी। साथ ही एसपी पानीपत से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष रामदास त्यागी ने आरोप लगाया कि यह लव जेहाद का मामला है और आरोपी युवक द्वारा लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है।
वर्जन :
थाना सनौली खुर्द प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। युवती को बरामद करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
--